रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय रेल यह सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रही है कि माघी पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने के बाद तीर्थयात्री बिना किसी देरी के घर लौट आएं: श्री अश्विनी वैष्णव


केंद्रीय रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने स्थिति की समीक्षा और निगरानी के लिए वॉर रूम का दौरा किया, अधिकारियों को सभी दिशाओं में ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया

पिछले तीन दिनों से, भारतीय रेल भक्तों को सुरक्षित घर लौटने में सहायता के लिए प्रतिदिन औसतन 330 ट्रेनों का संचालन कर रही है

Posted On: 12 FEB 2025 8:47PM by PIB Delhi

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सीईओ और सीआरबी श्री सतीश कुमार के साथ आज रेल भवन स्थित वॉर रूम में प्रयागराज रेलवे स्टेशनों की भीड़ प्रबंधन स्थिति की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि तीर्थयात्रियों के लिए सभी दिशाओं में रेलगाडि़यां उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करते हुए यात्री भीड़ को कम करने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त रेलगाडि़यां चलाने के लिए प्रयागराज मंडल को निर्देशित किया गया है।

महाकुंभ रेलवे सूचना बुलेटिन के अनुसार आज (12 फरवरी 2025) शाम 6:00 बजे तक यात्रियों की सुविधा के लिए 225 रेलगाडि़यां चलाई जा चुकी थीं, जिनमें 12.46 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके थे। मंगलवार, 11 फरवरी 2025 को 343 रेलगाडि़यां संचालित की गईं, जिनमें 14.69 लाख से अधिक यात्री पहुंचे। भारतीय रेल द्वारा विशेष बुलेटिन, महाकुंभ क्षेत्र होल्डिंग जोन, रेलवे स्टेशन, सोशल मीडिया और अन्य मीडिया आउटलेट सहित विभिन्न चैनलों के माध्यम से ट्रेनों से संबंधित जानकारी लगातार प्रदान की जा रही है।

यात्रियों की सुविधा के लिए, प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास चार होल्डिंग एरिया (प्रत्येक की क्षमता 5,000) पूरी तरह से चालू हो गए हैं। इसके अतिरिक्त, 100,000 यात्रियों की क्षमता वाला खुसरोबाग में नया होल्डिंग एरिया आज माघी पूर्णिमा के अवसर पर चालू हो गया है, जिसमें आवास, भोजन और अन्य आवश्यक चीजों की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि प्रतीक्षारत यात्री अपनी ट्रेनों में चढ़ने तक आराम से रह सकें।

सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें और किसी भी असत्यापित रिपोर्ट और भ्रामक जानकारी से बचें।

******

एमजी/केसी/पीके


(Release ID: 2102562) Visitor Counter : 125