प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी

Posted On: 11 FEB 2025 1:16PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने कहा, "पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक दूरदर्शी विचारक थे, जिन्होंने खुद को देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का उनका दर्शन एक मजबूत राष्ट्र की ओर हमारी यात्रा को प्रेरित करता है।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

"पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर हम उनको हार्दिक श्रद्धांजलि देते हैं जो दूरदर्शी विचारक थे। उन्होंने खुद को देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का उनका दर्शन एक मजबूत राष्ट्र की ओर हमारी यात्रा को प्रेरित करता है। प्रगति और एकता के लिए उनका बलिदान और आदर्श हमारे सामूहिक मिशन में एक मार्गदर्शक शक्ति बने हुए हैं।"

***

एमजी/केसी/एके/के


(Release ID: 2101670) Visitor Counter : 436