प्रविष्टि तिथि:
29 NOV 2024 11:45AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पर्यटन में अनेक लोगों के जीवन में समृद्धि लाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि सरकार भारत के पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक से अधिक लोग अतुल्य भारत के आश्चर्यचकित करने वाले अनुभवों का आनंद ले सकें।
केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की एक्स पर की गई पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने कहा:
"पर्यटन में कई लोगों के जीवन में समृद्धि लाने की क्षमता है। हमारी सरकार भारत के पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक से अधिक लोग #अतुल्यभारत के आश्चर्यचकित करने वाले अनुभवों का आनंद ले सकें।"
***
एमजी/केसी/एसएस/केके