iffi banner
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ऑस्ट्रेलियाई फिल्म निर्माता फिलिप नोयस को इफ्फी 2024 में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया

ऑस्ट्रेलिया के महान फिल्म निर्माता फिलिप नोयस को आज गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह के दौरान उनकी शानदार और व्यापक सिनेमाई यात्रा के लिए सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इफ्फी 2024 के समापन समारोह में रेड कार्पेट से उन्होंने क्या कहा, इस पर एक नज़र डालते हैं।

नोयस को एंजेलिना जोली अभिनीत साल्ट, हैरिसन फोर्ड अभिनीत पैट्रियट गेम्स और डेनज़ल वाशिंगटन अभिनीत द बोन कलेक्टर जैसी फ़िल्मों के लिए जाना जाता है।

सिनेमा जगत के के महान व्यक्तित्वों को दिए जाने वाले सम्मान के रूप में, इस पुरस्कार में सिल्वर पीकॉक मेडल, एक प्रमाण पत्र, एक शॉल, एक स्क्रॉल और 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार शामिल हैं।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता ने महोत्सव के दौरान गोवा स्थित कला अकादमी में इफ्फी 2024 में न्यू हॉलीवुड में कैसे सफल होंपर एक मास्टरक्लास भी दिया। मास्टरक्लास से जुड़ी जानकारी यहाँ पाएँ।

***

एमजी/केसी/जेके/डीके 

iffi reel

(Release ID: 2078820) Visitor Counter : 375