उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति 12 नवंबर, 2024 को लुधियाना (पंजाब) का दौरा करेंगे


उपराष्ट्रपति लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संक्रमण के मद्देनजर कृषि खाद्य प्रणालियों में परिवर्तन विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2024 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

उपराष्ट्रपति लुधियाना के सत पॉल मित्तल स्कूल के छात्रों और शिक्षकों के साथ मुख्य अतिथि के रूप में बातचीत करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 11 NOV 2024 2:20PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 12 नवंबर, 2024 को पंजाब के लुधियाना के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे।

उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान, लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संक्रमण के मद्देनजर कृषि खाद्य प्रणालियों में परिवर्तन विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2024 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

श्री जगदीप धनखड़ लुधियाना के सत पॉल मित्तल स्कूल में भी मुख्य अतिथि होंगे, जहां वे छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे।

***

एमजी/केसी/एसकेएस/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2072364) आगंतुक पटल : 214
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam