प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में इमारत ढहने से हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया; पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 24 OCT 2024 7:47AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेंगलुरू में इमारत ढहने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

"बेंगलुरू में एक इमारत के ढहने से हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi”

***

एमजी/आरपीएम/केसी/बीयू/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2067643) आगंतुक पटल : 190
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali-TR , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam