राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया
प्रविष्टि तिथि:
22 OCT 2024 6:33PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (22 अक्टूबर, 2024) नई दिल्ली में भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि ठक्कर बापा स्मारक सदन की उनकी यात्रा किसी पवित्र स्थान की यात्रा के समान है। उन्होंने ठक्कर बापा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि भारतीय आदिम जाति सेवक संघ ठक्कर बापा के आदर्शों के साथ काम कर रहा है। यह आदिवासी समाज में व्याप्त गरीबी, अशिक्षा और खराब स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संघ लड़कियों और महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय आदिम जाति सेवक संघ से जुड़े लोग ठक्कर बापा द्वारा स्थापित जन सेवा के आदर्शों का पालन करते हुए भविष्य में भी अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखेंगे।



राष्ट्रपति के भाषण को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
****
एमजी/ आरपीएम/ केसी/ एसकेएस/डीके
(रिलीज़ आईडी: 2067155)
आगंतुक पटल : 471