राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

महामहिम राष्ट्रपति 3 से 4 अक्टूबर तक राजस्थान के दौरे पर रहेंगी

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2024 6:27PM by PIB Delhi

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 3 से 4 अक्टूबर, 2024 तक राजस्थान के दौरे पर रहेंगी।

3 अक्टूबर को राष्ट्रपति उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी।

 4 अक्टूबर को राष्ट्रपति माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजितस्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकताविषय पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन में सम्मिलित होंगी। उसी दिन, वह राजस्थान सरकार द्वारा बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में आयोजित आदि गौरव सम्मान समारोह में भी शामिल होंगी।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/आरके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2061202) आगंतुक पटल : 294
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Punjabi , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam