प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लता मंगेशकर को उनकी जन्म-जयंती पर याद किया

Posted On: 28 SEP 2024 9:42AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान गायिका लता मंगेशकर को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

श्री मोदी ने दिवंगत गायिका के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए एक लेख भी साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"लता दीदी को उनकी जन्म-जयंती पर याद कर रहा हूँ। अपने भावपूर्ण गीतों के कारण वे हमेशा लोगों के दिल और दिमाग में जीवित रहेंगी।

लता दीदी और मेरे बीच एक विशेष रिश्ता था। मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है।"

*****

एमजी/आरपीएम/केसी/जेके



(Release ID: 2059784) Visitor Counter : 175