प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 05 SEP 2024 3:34PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिंगापुर में एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री श्री गोह ने सिंगापुर में "इंडिया फीवर" की शुरुआत की थी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री पद पर आसीन रहते हुए उन्होंने भारत-सिंगापुर संबंधों पर विशेष ध्यान दिया था। उनके प्रयासों ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का ठोस आधार तैयार किया। प्रधानमंत्री ने उनके प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान और उसके बाद भारत के प्रति उनके अमूल्य समर्थन की सराहना की। उन्होंने भारत-सिंगापुर संबंधों में हाल के घटनाक्रमों के बारे में विचार साझा किए और द्विपक्षीय सहयोग को नए स्तर पर ले जाने के तरीकों के संबंध में विचारों का आदान-प्रदान किया।

***

 

एमजी/एआर/आरके/जीएसआर


(रिलीज़ आईडी: 2052214) आगंतुक पटल : 281
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam