प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर गर्व व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
11 AUG 2024 11:07AM by PIB Bhopal
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक ट्वीट में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर असीम गर्व व्यक्त किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच गहराई से निहित संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है।
अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति जी को ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व का पल है। यह हमारे देशों के बीच सुदृढ़ संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है। यह सार्वजनिक जीवन में उनके कई वर्षों के महत्वपूर्ण योगदान की पहचान भी है।
***
एमजी/एआर/पीकेए/एनके
(रिलीज़ आईडी: 2044422)
आगंतुक पटल : 95
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Odia
,
English
,
Urdu
,
हिन्दी
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam