प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने पूर्व सांसद थिरु मास्टर मथन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
27 JUL 2024 10:51AM by PIB Bhopal
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व सांसद थिरु मास्टर मथन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री मोदी ने कहा कि थिरु मास्टर मथन को समाज की सेवा और वंचितों के लिए कार्य करने के उनके प्रयासों के लिए सदैव याद किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“पूर्व सांसद, थिरु मास्टर मथन जी के निधन से दुख हुआ। उन्हें समाज की सेवा और वंचितों के लिए कार्य करने के उनके प्रयासों के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने तमिलनाडु में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने में भी सराहनीय भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"
***
एमजी/एआर/पीकेए/आर
(रिलीज़ आईडी: 2038247)
आगंतुक पटल : 90
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Odia
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
हिन्दी
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam