प्रविष्टि तिथि:
05 JUL 2024 10:01PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह- 2024 (चरण-1) में भाग लिया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा:
'राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह- 2024 (चरण-1) में भाग लिया, जहां राष्ट्रपति जी ने शौर्य पुरस्कार प्रदान किए। हमारे देश को हमारे बहादुर सैनिकों की वीरता और समर्पण पर गर्व है। वे सेवा एवं बलिदान के सर्वोच्च आदर्शों के उदाहरण हैं। उनका साहस हमारे लोगों को हमेशा प्रेरित करेगा।'
***
एमजी/एएम/एसकेसी/एसएस