प्रविष्टि तिथि:
27 JAN 2024 8:08PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर शैक्षणिक सुधारों के व्यापक प्रभाव को रेखांकित किया।
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान की एक पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इन सुधारों से महिला-पुरुष समानता के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व में विकास को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट किया:
“हमारे शैक्षणिक सुधारों का प्रभाव विशेष रूप से हमारी नारी शक्ति को सशक्त बनाने में सचमुच रूपांतरकारी है। इससे महिला-पुरुष समानता के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व में विकास को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।”
***
एमजी/एआर/आरआरएस/वाईबी