प्रविष्टि तिथि:
16 DEC 2023 9:43AM by PIB Delhi
विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 1971 के युद्ध में कर्तव्यनिष्ठा से भारत की सेवा करने वाले वीर नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“आज, विजय दिवस के अवसर पर, हम उन सभी वीर नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने वर्ष 1971 युद्ध में निर्णायक जीत सुनिश्चित करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से भारत की सेवा की। उनकी वीरता और समर्पण राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरव का सूत्र है। उनका बलिदान और अटूट भावना हमेशा लोगों के हृद्य में और हमारे देश के इतिहास में जीवित रहेगी। भारत उनके साहस को नमन करता है और उनकी अदम्य भावना का स्मरण करता है।”
****
एमजी/एआर/पीकेए/एनके