ग्रामीण विकास मंत्रालय

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत लाभार्थी

Posted On: 05 DEC 2023 4:59PM by PIB Delhi

ग्रामीण क्षेत्रों में मार्च, 2024 तक बुनियादी सुविधाओं के साथ 2.95 करोड़ पक्के मकान बनाने के समग्र लक्ष्य के साथसभी के लिए आवासके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, ग्रामीण विकास मंत्रालय पात्र ग्रामीण परिवारों को  सहायता प्रदान करने के लिए 1 अप्रैल, 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लागू कर रहा है। 2.95 करोड़ मकानों के अनिवार्य लक्ष्य के मुकाबले, विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा लाभार्थियों को 2.94 करोड़ से अधिक मकान पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं और 2.50 करोड़ मकानों का निर्माण भी 29.11.2023 को पूरा कर लिया गया था। यह योजना अपने प्रमुख मील के पत्थर हासिल करने में सक्षम रही है और मंत्रालय 31 मार्च, 2024 की निर्धारित समय सीमा तक 2.95 करोड़ पक्के घरों के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले पांच वर्षों में से प्रत्येक के दौरान, यानी वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृत आवासों का वर्ष-वार और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार विवरण है अनुलग्नक में दिया गया है। आवंटित और पूर्ण किए गए मकानों से संबंधित सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों का जिला स्तरीय डेटा कार्यक्रम की वेबसाइट www.pmayg.nic.in---->आवाससॉफ्ट---->रिपोर्ट्स----> लक्ष्य वित्तीय वर्ष के मुकाबले घरों की प्रगति पर देखा जा सकता है।

पीएमएवाई-जी के तहत केंद्रीय सहायता राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को एक इकाई मानकर सीधे राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को जारी की जाती है। विभिन्न जिलों/ब्लॉकों/ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को ये धनराशि जारी करने का काम संबंधित राज्य सरकार/केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किया जाता है।

पिछले पांच वर्षों यानी वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान पीएमएवाई-जी के तहत आवासों के निर्माण के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को जारी की गई केंद्रीय हिस्सेदारी की राशि लगभग 1,60,853.38 करोड़ रुपये थी। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा निधियों का संगत उपयोग राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के हिस्से सहित 2,39,334.02 करोड़ रुपये था।

पिछले पांच वर्षों यानी वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृत घरों का वर्ष-वार और राज्य-वार विवरण।

 

(इकाइयाँ संख्या में)

क्र.सं.

राज्य का नाम

वित्तीय वर्ष 2018-19 में स्वीकृत आवास

वित्तीय वर्ष 2019-20 में स्वीकृत आवास

वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत आवास

वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत आवास

वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत आवास

1

अरुणाचल प्रदेश

1,063

2,135

19,028

11,042

2,706

2

असम

40,378

1,79,831

1,50,038

2,16,318

10,52,922

3

बिहार

4,25,602

10,43,808

6,25,245

8,98,820

1,32,699

4

छत्तीसगढ

2,89,909

1,50,952

1,57,531

371

81,374

5

गोवा

107

53

32

47

18

6

गुजरात

26,308

1,01,288

21,321

1,07,184

1,47,958

7

हरियाणा

2,485

113

60

3,316

5,092

8

हिमाचल प्रदेश

817

1,037

3,996

2,729

792

9

जम्मू और कश्मीर

17,672

38,612

64,036

55,844

7,810

10

झारखंड

1,37,291

3,01,972

3,61,540

3,90,135

11,583

11

केरल

926

738

3,329

12,608

1,626

12

मध्य प्रदेश

3,04,707

3,78,325

7,56,530

4,90,045

7,53,869

13

महाराष्ट्र

78,766

2,47,512

2,90,972

1,16,781

3,03,589

14

मणिपुर

15

167

17,822

1,725

13,845

15

मेघालय

3,816

10,968

26,480

3,353

8,866

16

मिजोरम

1,708

2,430

7,017

0

6,951

17

नागालैंड

3,504

615

4,706

9,750

4,187

18

ओडिशा

2,31,207

5,48,248

2,90,475

3,418

8,94,376

19

पंजाब

6,794

8,126

1,885

11,047

4,765

20

राजस्थान

1,82,462

3,75,282

2,64,426

3,86,854

7,451

21

सिक्किम

0

0

0

280

48

22

तमिलनाडु

93,152

90,679

1,04,296

2,22,791

37,763

23

त्रिपुरा

387

22,533

991

1,57,217

51,872

24

उत्तर प्रदेश

3,83,861

1,78,176

7,28,477

4,34,903

8,60,868

25

उत्तराखंड

2,326

32

47

15,390

18,752

26

पश्चिम बंगाल

1,00,118

9,62,507

9,41,651

1,66,724

11,06,832

27

अण्डमान और निकोबार

0

929

397

0

6

28

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव

4,589

0

110

49

941

29

लक्षद्वीप

0

0

0

0

0

30

पुदुचेरी*

11

0

0

0

0

31

आंध्र प्रदेश

16,251

2,304

1,816

0

1,78,899

32

कर्नाटक

15,007

1,000

35,577

3,864

37,923

33

तेलंगाना*

0

0

0

0

0

34

लद्दाख

0

379

200

451

1

 

कुल

23,71,239

46,50,751

48,80,031

37,23,056

57,36,384

* तेलंगाना और पुडुचेरी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को लागू नहीं कर रहे हैं।

यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

 

****

एमजी/एमएस/केके



(Release ID: 1982816) Visitor Counter : 786