प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना की

प्रविष्टि तिथि: 27 NOV 2023 10:01AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना की। उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए आशीर्वाद भी मांगा है। श्री मोदी ने तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की झलकियां भी साझा कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।”

140 కోట్ల మంది భారతీయులకు మంచి ఆరోగ్యం, శ్రేయస్సు మరియు అభివృద్ధి కలగాలని తిరుమలలోని శ్రీ వేంకటేశ్వర స్వామి ఆలయంలో ప్రార్థించాను.

प्रधानमंत्री ने इस अवसर की कुछ और झलकियां साझा कीं।

उन्होंने पोस्ट किया:

“ओम नमो वेंकटेशाय!

तिरुमाला से कुछ और झलकियां।

 ఓం నమో వేంకటాశాయ!

తిరుమల నుండి మరికొన్ని దృశ్యాలు.

***

एमजी/एआर /आर/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1980098) आगंतुक पटल : 310
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam