प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में भारत की पदक संख्या ऐतिहासिक 100 तक पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त की
प्रविष्टि तिथि:
28 OCT 2023 11:41AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में भारतीय एथलीटों द्वारा 100वां पदक जीतने पर खुशी जाहिर की।
उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एथलीटों, कोच और उनकी सहायता प्रणाली की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"एशियाई पैरा खेलों में 100 पदक! अद्वितीय खुशी का क्षण। यह सफलता हमारे एथलीटों की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि हमारे मन को अत्यधिक गर्व से भर देती है। मैं अपने अविश्वसनीय एथलीटों, कोचों और उनके साथ काम करने वाली संपूर्ण सहायता प्रणाली के प्रति अपनी सराहना और आभार व्यक्त करता हूं।
ये जीतें हम सभी को प्रेरित करती हैं। ये हमें याद दिलातीं हैं कि हमारे युवाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।"
****
एमजी / एआर / जेके / डीए
(रिलीज़ आईडी: 1972410)
आगंतुक पटल : 419
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Kannada
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam