प्रविष्टि तिथि:
22 OCT 2023 10:32AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के अपने सभी परिवारजनों को दुर्गा पूजा के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देवी से सभी के लिए खुशी और स्वास्थ्य की अर्चना की।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:
"देशभर के मेरे परिवारजनों को दुर्गा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं। मां दुर्गा हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन का आशीर्वाद दें।"
प्रधानमंत्री ने आज अष्टमी पर माँ महागौरी को नमन किया और एक स्तुति को साझा किया।
"आज मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना का पावन दिन है। करुणामयी और अमोघ फलदायिनी देवी मां से प्रार्थना है कि अपने सभी साधकों को आशीष देकर उनका कल्याण करें।"
****
एमजी/एआर/पीकेए/वाईबी