प्रविष्टि तिथि:
05 OCT 2023 11:04AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में कान, नाक और गला विभाग (ईएनटी) द्वारा पिछले 18 महीनों में 50 मरीजों के दोनों कानों में एक साथ ध्वनि यंत्र प्रत्यारोपित करने के कीर्तिमान की सराहना की।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर पत्र सूचना कार्यालय के एक पोस्ट का संदर्भ देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;
“कान में ध्वनि यंत्र प्रत्यारोपण (कॉक्लियर इम्प्लांट) में एक महान बेंचमार्क स्थापित करने के लिए बधाई। इस तरह का समर्पण और विशेषज्ञता कई लोगों के लिए उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करती है। यह उपलब्धि हमारे चिकित्सा पेशेवरों की प्रतिबद्धता के बारे में भी बहुत कुछ बताती है।’’
*****
एमजी/एमएस/आरपी/एके/एसके