प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया
प्रविष्टि तिथि:
30 SEP 2023 11:10PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत देश के सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में जनभागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को स्वच्छ रखने और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सभी से कल सुबह 10 बजे एक घंटे का समय निकालने को कहा है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“स्वच्छ भारत देश के सभी परिवारजनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में जनभागीदारी का हर एक प्रयास बहुत अहम है। आइए, कल सुबह 10 बजे एकजुट होकर एक घंटा स्वच्छता को समर्पित करें और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना हाथ बटाएं।”
***
एमजी/एमएस/आरपी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1964252)
आगंतुक पटल : 162
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam