प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की


सिक्किम के कुछ हिस्सों में दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया

प्रविष्टि तिथि: 04 OCT 2023 3:41PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग से बात की। प्रधानमंत्री ने सिक्किम के कुछ हिस्सों में दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस स्थिति में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है।

श्री मोदी ने सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए भी प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने X पर एक संदेश में कहा;

सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री पी.एस. तमांग से बात की और राज्य के कुछ हिस्सों में दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। चुनौती से निपटने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मैं प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।''

 

***

एमजी/एमएस/आरपी/एसकेएस/ओपी  


(रिलीज़ आईडी: 1964113) आगंतुक पटल : 405
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Nepali , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam