प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम द्वारा कांस्य पदक जीतने पर खुशी जाहिर की
प्रविष्टि तिथि:
03 OCT 2023 2:19PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोउ में आयोजित एशियाई खेल 2022 में पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“एशियाई खेलों में पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम को बधाई।
उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन और दृढ़ संकल्प से देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने लाखों युवा भारतीयों को अपने सपनों को साकार करने और खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है।''
***
एमजी/एमएस/आरपी/जेके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1963654)
आगंतुक पटल : 274
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Tamil
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam