प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने किरण बालियान को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

Posted On: 30 SEP 2023 2:57PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2022 में गोला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर किरण बलियान को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

एशियाई खेल 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है!

असाधारण किरण बलियान को शॉट पुट स्पर्धा में उनकी अद्भुत उपलब्धि और कांस्य पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। उनकी सफलता से पूरा देश खुश है।''

***

एमजी/एमएस/एके/एमएस



(Release ID: 1962359) Visitor Counter : 189