प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2023 9:27AM by National

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी शिल्पकारों और रचनाकारों को भी नमन किया जो अपनी लगन, प्रतिभा और परिश्रम से समाज में नवनिर्माण को आगे ले जा रहे हैं।

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा :

“भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर अपने सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई। इस अवसर पर अपनी लगन, प्रतिभा और परिश्रम से समाज में नवनिर्माण को आगे ले जाने वाले सभी शिल्पकारों और रचनाकारों का हृदय से वंदन करता हूं।”

*******

 

एमजी/एमएस/पीकेए/एमबी


(रिलीज़ आईडी: 1958118) आगंतुक पटल : 540
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam