प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री की कोमोरोस के राष्ट्रपति से मुलाकात
प्रविष्टि तिथि:
10 SEP 2023 7:54PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर 10 सितंबर, 2023 को कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति महामहिम श्री अजाली असौमानी से मुलाकात की।
राष्ट्रपति श्री अजाली असौमानी ने प्रधानमंत्री को अफ्रीकी संघ को जी20 का एक स्थायी सदस्य बनाने में उनकी पहल एवं प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने भारत की भूमिका और अफ्रीका के साथ संबंधों पर विचार करते हुए इस बात पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की कि यह भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान हुआ था। उन्होंने कहा कि इससे भारत-कोमोरोस संबंधों को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भारत की सफल जी20 अध्यक्षता के लिए भी बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने जी20 में शामिल होने पर अफ्रीकी संघ और कोमोरोस को बधाई दी और ग्लोबल साउथ की आवाज को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने के भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनवरी 2023 में भारत द्वारा आयोजित वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन को याद किया।
दोनों नेताओं को अपनी द्विपक्षीय साझीदारी पर चर्चा करने का भी अवसर मिला। उन्होंने वर्तमान में चल रही कई पहलों पर संतोष व्यक्त किया और समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण तथा विकास साझीदारी जैसे क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।
***
एमजी/एमएस/एसकेजे/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1956122)
आगंतुक पटल : 682
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam