प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि:
09 SEP 2023 7:56PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 9 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में जी - 20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री श्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने पिछले वर्ष जी-20 और जी-7 की अध्यक्षता के दौरान भारत और जापान के बीच रचनात्मक बातचीत, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ की चिंताओं और आकांक्षाओं को मुख्यधारा में लाने के प्रयासों का उल्लेख किया।
दोनों नेताओं ने बुनियादी ढांचे के विकास, प्रौद्योगिकीय सहयोग, निवेश और ऊर्जा सहित भारत-जापान द्विपक्षीय साझीदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझीदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
***
एमजी/एमएस/एसकेजे/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1955900)
आगंतुक पटल : 665
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam