उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

केंद्र ने अनिवार्य हॉलमार्किंग के तीसरे चरण को 8 सितंबर, 2023 से अधिसूचित किया 


अनिवार्य हॉलमार्किंग के अंतर्गत 55 अतिरिक्त जनपदों को शामिल करने के लिए तीसरा चरण शुरू किया गया

Posted On: 08 SEP 2023 11:38AM by PIB Delhi

सोने के आभूषणों और सोने की कलाकृतियों की हॉलमार्किंग (तीसरा संशोधन) आदेश, 2023 के अंतर्गत अनिवार्य हॉलमार्किंग का तीसरा चरण 8 सितंबर, 2023 से लागू हो गया है।

अनिवार्य हॉलमार्किंग का तीसरा चरण अनिवार्य हॉलमार्किंग प्रणाली के अंतर्गत अतिरिक्त 55 नए जनपदों को शामिल करेगा, जिसमें अनिवार्य हॉलमार्किंग आदेश के दूसरे चरण के कार्यान्वयन के बाद एक हॉलमार्किंग केंद्र स्थापित किया गया है, जिससे अनिवार्य हॉलमार्किंग के अंतर्गत शामिल किए गए जनपदों की कुल संख्या 343 हो गई है। अनिवार्य हॉलमार्किंग के अंतर्गत नए जोड़े गए 55 जनपदों की राज्य के अनुसार सूची भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की वेबसाइट www.bis.gov.in पर हॉलमार्किंग अनुभाग के अंतर्गत उपलब्ध है।

भारत सरकार ने इस बारे में आदेश की अधिसूचना 8 सितंबर, 2023 को जारी की है।

पहले चरण में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) 23 जून 2021 से देश के 256 जनपदों में और दूसरे चरण में 04 अप्रैल 2022 से अतिरिक्त 32 जनपदों में अनिवार्य हॉलमार्किंग लागू करने में सफल रहा है, जिसमें 4 लाख से अधिक सोने की वस्तुओं को हर दिन हॉलमार्क विशिष्ट पहचान (एचयूआईडी) के साथ हॉलमार्क किया जा रहा है।

अनिवार्य हॉलमार्किंग के कार्यान्वयन के बाद से, पंजीकृत ज्वैलर्स की संख्या 34,647 से बढ़कर 1,81,590 हो गई है, जबकि परख और हॉलमार्किंग केंद्र (एएचसी) 945 से बढ़कर 1471 हो गए हैं। अब तक 26 करोड़ से अधिक सोने के आभूषणों को हॉलमार्क विशिष्ट पहचान (एचयूआईडी) के साथ हॉलमार्क किया गया है।

उपभोक्ताओं को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) केयर ऐप में 'सत्यापित हॉलमार्क विशिष्ट पहचान (एचयूआईडी)' का उपयोग करके खरीदे गए हॉलमार्क विशिष्ट पहचान संख्या के साथ हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की प्रामाणिकता और शुद्धता को सत्यापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) केयर ऐप के डाउनलोड की संख्या वर्ष 2021-22 के दौरान 2.3 लाख से बढ़कर चालू वित्त वर्ष में 12.4 लाख हो गई है। इसके अलावा, पिछले 2 वर्षों की अवधि में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) केयर ऐप में 'सत्यापित हॉलमार्क विशिष्ट पहचान' के एक करोड़ से अधिक हिट दर्ज किए गए हैं।

 


 

दूसरे चरण के बाद एएचसी/ओएससी वाले 55 जनपदों की सूची

 

 

क्रम संख्या

 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

 

क्रम संख्या

 

जनपद

जनपद में हॉलमार्क प्रदान करने वाले केन्द्रों की संख्या

जनपद में पंजीकृत ज्वेलर्स केन्द्रों की संख्या

1

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश

अन्नमय्या

अन्नमय्या

1

6

2

2

डॉ बी आर अम्बेडकर

कोनासीमा

1

1

3

3

एलुरु

2

15

4

4

एन. टी.आर.

13

24

5

5

नांदयाल

1

13

6

असम

1

नगाँव

1

148

7

2

शिव सागर

1

131

8

 

 

 

 

बिहार

1

पूर्वी चंम्पारण

1

83

9

2

खगड़िया

1

41

10

3

किशनगंज

1

19

11

4

मधुबनी

1

88

12

5

सहरसा

1

66

13

6

सिवान

1

79

14

7

मधेपुरा

1

62

15

8

पूर्णिया

1

71

16

गुजरात

1

साबरकांठा

2

156

17

2

तापी (ओएससी)

1

27

18

 

हरियाणा

1

चरखी दादरी

1

8

19

2

कुरुक्षेत्र

1

143

20

3

पलवल

2

48

21

 

जम्मू-कश्मीर

1

कठुआ

2

165

22

2

सांबा

1

58

23

3

ऊधमपुर

1

131

24

झारखंड

1

गढ़वा

1

30

25

2

देवघर

1

83

26

 

कर्नाटक

1

बागलकोट

 

1

77

27

2

चिकमंगलूर

1

59

28

3

बेल्लारी

1

153

29

मध्य प्रदेश

1

छिंदवाड़ा

1

191

30

2

कटनी (ओएससी)

1

62

31

 

महाराष्ट्र

1

चंद्रपुर

2

122

32

2

जालना

1

65

33

3

नंदुरबार

1

83

34

4

परभणी

1

94

 

35

 

5

यवतमाल

1

190

36

 

पंजाब

1

फाजिल्का

3

92

37

2

मलेरकोटला

1

22

38

3

मोंगा

2

49

39

राजस्थान

1

जालौर

1

61

40

 

तमिलनाडु

1

नागपट्टिनम

2

149

41

2

तिरुपथुर

1

104

42

3

तिरुवरुर

2

156

43

 

तेलंगाना

1

मेडचल-

मल्काजगिरि

1

27

44

2

निजामाबाद

2

39

45

3

करीमनगर

1

47

46

4

महबूबनगर

1

78

47

 

उत्तर प्रदेश

1

अंबेडकर नगर

1

96

48

2

इटावा

1

63

49

3

फ़ैज़ाबाद

2

128

50

4

रायबरेली

1

121

51

5

बस्ती

1

60

52

उत्तराखंड

1

हरिद्वार

1

370

53

2

नैनीताल

3

191

54

पश्चिम बंगाल

1

अलीपुरद्वार

2

389

55

2

जलपाईगुड़ी

2

719

 

एमजी/एमएस/आरपी/एमकेएस/



(Release ID: 1955534) Visitor Counter : 588