प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार ने मुलाकात की


श्री बोने ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के बारे में जानकारी दी

प्रधानमंत्री ने बैस्टिल दिवस समारोह में शामिल होने के निमंत्रण के लिए राष्ट्रपति मैक्रों के प्रति आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ अपनी बैठक के लिए उत्सुक हैं

प्रविष्टि तिथि: 06 JUL 2023 4:20PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार श्री इमैनुएल बोने ने आज मुलाकात की।

श्री बोने ने प्रधानमंत्री को उनकी आगामी फ्रांस यात्रा के संदर्भ में द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने 14 जुलाई को बैस्टिल दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होने के निमंत्रण के लिए राष्ट्रपति मैक्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिरोशिमा में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ अपनी हालिया मुलाकात को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि वह पेरिस में अपनी बातचीत जारी रखने के लिए उत्सुक हैं जो भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।

*****

एमजी/एएम/आरपी/पीके/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1937807) आगंतुक पटल : 400
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam