कोयला मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कोयला मंत्रालय को वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 7वें दौर के लिए 35 बोलियाँ प्राप्त हुईं

प्रविष्टि तिथि: 27 JUN 2023 5:05PM by PIB Delhi

कोयला मंत्रालय के नामित प्राधिकारी द्वारा 29 मार्च, 2023 को 103 कोयला खदानों के लिए वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का सातवां दौर शुरू किया गया था। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून, 2023 थी।

18 कोयला खदानों के लिए कुल 35 ऑफ़लाइन बोलियां प्राप्त हुई हैं, जहाँ सात खदानों के लिए दो या अधिक बोलियाँ प्राप्त हुई हैं। नीलामी प्रक्रिया के हिस्से के रूप में प्राप्त ऑनलाइन बोलियां 28 जून, 2023 को नई दिल्ली में खोली जाएंगी।

****

एमजी /एमएस /आरपी/ केजे


(रिलीज़ आईडी: 1936838) आगंतुक पटल : 176
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Kannada , Urdu , Marathi , Tamil , Telugu