शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

शिक्षा मंत्रालय ने पुणे में जी20 चतुर्थ शिक्षा कार्य समूह की बैठक के लिए देश भर में जनभागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन किया


1.53 करोड़ व्यक्तियों ने 9वें दिन तक जनभागीदारी गतिविधियों में हिस्‍सा लिया इनमें 5.01 लाख विद्यालयों के 1.19 करोड़ छात्रों और 13.9 लाख शिक्षकों सहित, समुदाय के 19.5 लाख लोगों ने भाग लिया

जनभागीदारी कार्यक्रम जी20, राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति और मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित करने के बारे में विभिन्न हितधारकों के बीच जागरूकता और  गर्व की भावना जागृत करेंगे

Posted On: 10 JUN 2023 5:45PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से निर्देशित भारत के जी20 की अध्यक्षता के मूल रूप में लोगों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय कई गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है इसका उद्देश्‍य विशेष रूप से मिश्रित शिक्षा के संदर्भ में 'मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित करने (एफएलएन)' को बढ़ावा देना और उसका समर्थन करना है।  

 

इस उद्देश्य के अनुसरण में शिक्षा मंत्रालय सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ साझेदारी में जी-20, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और 'बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता सुनिश्चित करने के बारे में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय जैसे विभिन्न हितधारकों के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना जागृत करने के लिए देश भर में जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस संदर्भ में एक से 15 जून, 2023 तक कार्यशालाओं, प्रदर्शनियों, सेमिनारों और सम्मेलनों सहित कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इन कार्यक्रमों का आयोजन देश भर में राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत और विद्यालय स्तर पर व्यापक रूप से किया जाएगा और ताकि हर वर्ग के लोगों को इसमें शामिल किया जा सके।

 

जनभागीदारी कार्यक्रम 19 से 21 जून, 2023 के बीच महाराष्ट्र के पुणे में मुख्य कार्यक्रम अर्थात् चौथी शिक्षा कार्य समूह (चौथी एडडब्ल्यूजी) चर्चा का नेतृत्व करेगा और 22 जून, 2023 को शिक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक के साथ सम्‍पन्‍न होगा।

 

मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सूची निम्नानुसार है:

 

  • सभी विद्यालयों में 1 से 15 जून, 2023 के बीच जी20, राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति और ' मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित करने के बारे में जागरूकता पर जनभागीदारी कार्यक्रम।
  • महाराष्ट्र के पुणे में 17 से 22 जून, 2023 तक स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और कौशल शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी।
  • 17 और 18 जून, 2023 को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।

 

जन भागीदारी का पूरा कार्यक्रम एक शानदार सफलता का पर्याय बन गया है, इस कार्यक्रम में पहले ही 5.01 लाख स्कूलों के 1.19 करोड़ छात्रों और 13.9 लाख शिक्षकों सहित 1.53 करोड़ की भागीदारी हुई है। नौवें दिन तक समुदाय के 19.5 लाख लोगों ने इसमें भाग लिया है, जो न केवल अभूतपूर्व है, बल्कि जनसमुदाय के बीच इस कार्यक्रम के प्रति रुचि और जुड़ाव को भी दर्शाता है।

***

एमजी/एमएस/वीएल/एमबी


(Release ID: 1931354)