वित्त मंत्रालय
मई 2023 के लिए 1,57,090 करोड़ रुपये का सकल जीएसटी राजस्व एकत्र किया गया; साल-दर-साल विकास दर 12 प्रतिशत
लगातार 14 महीनों के लिए मासिक जीएसटी राजस्व 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक, जीएसटी की स्थापना के बाद से 5वीं बार 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार
माल के आयात से राजस्व वर्ष-दर-वर्ष 12 प्रतिशत अधिक; घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) का राजस्व वर्ष-दर-वर्ष 11 प्रतिशत अधिक
प्रविष्टि तिथि:
01 JUN 2023 4:32PM by PIB Delhi
मई, 2023 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का राजस्व 1,57,090 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी 28,411 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 35,828 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 81,363 करोड़ रुपये (माल के आयात पर 41,772 करोड़ रुपये की वसूली सहित) और उपकर 11,489 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 1,057 करोड़ रुपये सहित) है।
सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में 35,369 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 29,769 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। नियमित भुगतान के बाद मई 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 63,780 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 65,597 करोड़ रुपये है।
मई 2023 के महीने का राजस्व पिछले साल इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 12 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान, माल के आयात से राजस्व 12 प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेनदेन से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से राजस्व की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।
नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका मई 2022 की तुलना में मई 2023 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्रित जीएसटी के राज्य-वार आंकड़ों को दर्शाती है।

मई 2023 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्यवार वृद्धि [1]
|
राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश
|
मई-22
|
मई-23
|
वृद्धि(%)
|
|
जम्मू-कश्मीर
|
372
|
422
|
14
|
|
हिमाचल प्रदेश
|
741
|
828
|
12
|
|
पंजाब
|
1833
|
1744
|
-5
|
|
चंडीगढ़
|
167
|
259
|
55
|
|
उत्तराखंड
|
1309
|
1431
|
9
|
|
हरियाणा
|
6663
|
7250
|
9
|
|
दिल्ली
|
4113
|
5147
|
25
|
|
राजस्थान
|
3789
|
3924
|
4
|
|
उत्तर प्रदेश
|
6670
|
7468
|
12
|
|
बिहार
|
1178
|
1366
|
16
|
|
सिक्किम
|
279
|
334
|
20
|
|
अरुणाचल प्रदेश
|
82
|
120
|
47
|
|
नगालैंड
|
49
|
52
|
6
|
|
मणिपुर
|
47
|
39
|
-17
|
|
मिजोरम
|
25
|
38
|
52
|
|
त्रिपुरा
|
65
|
75
|
14
|
|
मेघालय
|
174
|
214
|
23
|
|
असम
|
1062
|
1217
|
15
|
|
पश्चिम बंगाल
|
4896
|
5162
|
5
|
|
झारखंड
|
2468
|
2584
|
5
|
|
ओडिशा
|
3956
|
4398
|
11
|
|
छत्तीसगढ़
|
2627
|
2525
|
-4
|
|
मध्य प्रदेश
|
2746
|
3381
|
23
|
|
गुजरात
|
9321
|
9800
|
5
|
|
दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव
|
300
|
324
|
8
|
|
महाराष्ट्र
|
20313
|
23536
|
16
|
|
कर्नाटक
|
9232
|
10317
|
12
|
|
गोवा
|
461
|
523
|
13
|
|
लक्षद्वीप
|
1
|
2
|
210
|
|
केरल
|
2064
|
2297
|
11
|
|
तमिलनाडु
|
7910
|
8953
|
13
|
|
पुडुचेरी
|
181
|
202
|
12
|
|
अंडमान निकोबार द्वीप समूह
|
24
|
31
|
27
|
|
तेलंगाना
|
3982
|
4507
|
13
|
|
आंध्र प्रदेश
|
3047
|
3373
|
11
|
|
लद्दाख
|
12
|
26
|
113
|
|
अन्य केंद्रशासित प्रदेश
|
185
|
201
|
9
|
|
केंद्र का क्षेत्राधिकार
|
140
|
187
|
34
|
|
कुल योग
|
102485
|
114261
|
11
|
*****
एमजी/एमएस/आरपी/एसकेएस
(रिलीज़ आईडी: 1929131)
आगंतुक पटल : 478