प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने सिडनी में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बनीस को धन्यवाद दिया

प्रविष्टि तिथि: 26 APR 2023 6:46PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बनीस को धन्यवाद दिया।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

सिडनी में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए @AlboMP को धन्यवाद, जिससे एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक को सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।

मैं अपनी यात्रा और हमारे सकारात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में क्वाड सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।

*****

एमजी/एमएस/आरपी/एसकेएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1919994) आगंतुक पटल : 392
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada