वित्त मंत्रालय
मार्च 2023 के लिए सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,60,122 करोड़ रुपये रहा
अब तक का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह, केवल अप्रैल 2022 का संग्रह इससे अधिक
लगातार 12 महीनों के लिए मासिक जीएसटी राजस्व संग्रह 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक, जीएसटी के लागू होने के बाद से दूसरी बार संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपये की सीमा के पार पहुंचा
जीएसटी राजस्व संग्रह ने साल-दर-साल 13% की वृद्धि दर्ज की
2022-23 के लिए कुल सकल संग्रह 18.10 लाख करोड़ रुपये है; पूरे वर्ष के लिए औसत सकल मासिक संग्रह 1.51 लाख करोड़ रुपये है
2022-23 में सकल राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 22% अधिक रहा
Posted On:
01 APR 2023 4:01PM by PIB Delhi
मार्च 2023 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,60,122 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी 29,546 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 37,314 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 82,907 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 42,503 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,355 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 960 करोड़ रुपये सहित) है। चालू वित्त वर्ष में यह चौथी बार है, जब सकल जीएसटी संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है, जो जीएसटी लागू होने के बाद से दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है। इस महीने में अब तक का सबसे ज्यादा आईजीएसटी संग्रह हुआ है।
सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी में 33,408 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 28,187 करोड़ रुपये का निपटान किया है। आईजीएसटी निपटान के बाद मार्च 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 62,954 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 65,501 करोड़ रुपये है।
मार्च 2023 के महीने का राजस्व पिछले साल इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 13% अधिक है। इस महीने के दौरान, पिछले साल इसी महीने की तुलना में माल के आयात से राजस्व 8% अधिक है और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व 14% अधिक है। मार्च 2023 के दौरान रिटर्न दाखिल करने की संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है। फरवरी के 93.2% इनवॉयस विवरण (जीएसटीआर-1 में) और 91.4% रिटर्न (जीएसटीआर-3बी में) मार्च 2023 तक दाखिल किए गए, जबकि पिछले साल इसी महीने में ये क्रमशः 83.1% और 84.7% थे।
2022-23 के लिए कुल सकल संग्रह 18.10 लाख करोड़ रुपये है और पूरे वर्ष के लिए औसत सकल मासिक संग्रह 1.51 लाख करोड़ रुपये है। 2022-23 में सकल राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 22% अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही के लिए औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह 1.55 लाख करोड़ रुपये है, जबकि पहली, दूसरी और तीसरी तिमाही में औसत मासिक संग्रह क्रमशः 1.51 लाख करोड़ रुपये, 1.46 लाख करोड़ रुपये और 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा था।
नीचे दिया गया चार्ट, चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व के रुझान दिखाता है।

नीचे दी गयी तालिका, मार्च 2022 की तुलना में मार्च 2023 के महीने में प्रत्येक राज्य में संग्रहित जीएसटी के राज्य-वार आंकड़ों को दर्शाती है।
मार्च 2023 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्यवार वृद्धि [1]
(करोड़ रुपये में)
क्रम संख्या
|
राज्य
|
मार्च-22
|
मार्च-23
|
वृद्धि (%)
|
1
|
जम्मू और कश्मीर
|
368
|
477
|
29.42
|
2
|
हिमाचल प्रदेश
|
684
|
739
|
8.11
|
3
|
पंजाब
|
1,572
|
1,735
|
10.37
|
4
|
चंडीगढ़
|
184
|
202
|
10.09
|
5
|
उत्तराखंड
|
1,255
|
1,523
|
21.34
|
6
|
हरियाणा
|
6,654
|
7,780
|
16.93
|
7
|
दिल्ली
|
4,112
|
4,840
|
17.72
|
8
|
राजस्थान
|
3,587
|
4,154
|
15.80
|
9
|
उत्तर प्रदेश
|
6,620
|
7,613
|
15.01
|
10
|
बिहार
|
1,348
|
1,744
|
29.40
|
11
|
सिक्किम
|
230
|
262
|
14.11
|
12
|
अरुणाचल प्रदेश
|
105
|
144
|
37.56
|
13
|
नगालैंड
|
43
|
58
|
35.07
|
14
|
मणिपुर
|
60
|
65
|
9.37
|
15
|
मिजोरम
|
37
|
70
|
91.16
|
16
|
त्रिपुरा
|
82
|
90
|
10.21
|
17
|
मेघालय
|
181
|
202
|
11.51
|
18
|
असम
|
1,115
|
1,280
|
14.87
|
19
|
पश्चिम बंगाल
|
4,472
|
5,092
|
13.88
|
20
|
झारखंड
|
2,550
|
3,083
|
20.92
|
21
|
ओडिशा
|
4,125
|
4,749
|
15.14
|
22
|
छत्तीसगढ़
|
2,720
|
3,017
|
10.90
|
23
|
मध्य प्रदेश
|
2,935
|
3,346
|
14.01
|
24
|
गुजरात
|
9,158
|
9,919
|
8.31
|
25
|
दमन और दीव
|
|
|
|
26
|
दादर और नगर हवेली
|
284
|
309
|
8.99
|
27
|
महाराष्ट्र
|
20,305
|
22,695
|
11.77
|
29
|
कर्नाटक
|
8,750
|
10,360
|
18.40
|
30
|
गोवा
|
386
|
515
|
33.33
|
31
|
लक्षद्वीप
|
2
|
3
|
30.14
|
32
|
केरल
|
2,089
|
2,354
|
12.67
|
33
|
तमिलनाडु
|
8,023
|
9,245
|
15.24
|
34
|
पुदुचेरी
|
163
|
204
|
24.78
|
35
|
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
|
27
|
37
|
38.88
|
36
|
तेलंगाना
|
4,242
|
4,804
|
13.25
|
37
|
आंध्र प्रदेश
|
3,174
|
3,532
|
11.26
|
38
|
लद्दाख
|
23
|
23
|
-3.66
|
39
|
अन्य प्रदेश
|
149
|
249
|
66.48
|
40
|
केंद्र क्षेत्राधिकार
|
170
|
142
|
-16.31
|
|
कुल योग
|
1,01,983
|
1,16,659
|
14.39
|
[1] इसमें वस्तुओं के आयात पर जीएसटी शामिल नहीं है।
*****
एमजी / एमएस / एआर / जेके/वाईबी
(Release ID: 1912907)