प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने ने बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा को उनकी जयंती पर याद किया
प्रविष्टि तिथि:
31 MAR 2023 8:11PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने कहा कि बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा का जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत सरकार और असम सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है और अद्भुत बोडो लोगों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है।
प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा के ट्वीट थ्रेड के जवाब में कहा;
“बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा का जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित था। उनकी जयंती पर उनको नमन। भारत सरकार और असम सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है और अद्भुत बोडो लोगों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है।”
****
एमजी/ एमएस/ एआर/ एसकेएस / डीए
(रिलीज़ आईडी: 1912707)
आगंतुक पटल : 376
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam