प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के लोगों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 22 MAR 2023 8:42AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। बिहार के लोग राष्ट्रीय जीवन के सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं और अपने कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।"

***

एमजी/एमएस/एआर/आर/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1909380) आगंतुक पटल : 420
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam