प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर 'नाटू नाटू' की पूरी टीम को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 13 MAR 2023 10:59AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आरआरआर फिल्म के गीत 'नाटू नाटू' के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर भारतीय संगीतकार एम.एम. कीरावनी, गीतकार चंद्रबोस और पूरी टीम को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि यह असाधारण है और 'नाटू नाटू' की लोकप्रियता पूरे विश्व में है।

अकादमी के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

"असाधारण!

'नाटू नाटू' की लोकप्रियता विश्व स्तर पर है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए @mmkeeravaani, @boselyricist और पूरी टीम को बधाई।

भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है। #ऑस्कर”

*****

एमजी/एमएस/एआर/जेके


(रिलीज़ आईडी: 1906269) आगंतुक पटल : 545
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , English , Urdu , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam