प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना-दिवस पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 20 FEB 2023 9:09AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना-दिवस पर बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना-दिवस पर बधाई। अरुणाचल प्रदेश जीवंतता और देशभक्ति का पर्याय है। राज्य के लोगों ने अनेक क्षेत्रों में भारत की प्रगति में लगातार योगदान दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में प्रगति की नई ऊंचाइयां तय करता रहे।

 

**********

एमजी/एएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1900657) आगंतुक पटल : 477
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam