प्रधानमंत्री कार्यालय
भारत तुर्की के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है: प्रधानमंत्री
प्रविष्टि तिथि:
10 FEB 2023 7:35PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने का प्रयास करता रहेगा।
तुर्की में भारतीय टीम द्वारा निभाई जा रही भूमिका के संबंध में विदेश मंत्रालय के एक ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
“हमारी टीमें ‘ऑपरेशन दोस्त’ के एक हिस्से के रूप में दिन-रात काम कर रही हैं। वे अधिक से अधिक लोगों का जीवन और संपत्ति को बचाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखेंगी। इस संकटपूर्ण घड़ी में, भारत तुर्की के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।”
***
एमजी/एएम/आर/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1898120)
आगंतुक पटल : 404
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam