प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारतीय निर्यातकों द्वारा भारत-यूएई सीईपीए का सदुपयोग किए जाने की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 31 JAN 2023 6:53PM by PIB Delhi

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय निर्यातकों द्वारा भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) का सदुपयोग किए जाने की सराहना की है।

केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल के एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“भारतीय उद्यम के लिए एक शानदार संकेत, यह भारतीय उत्पादों को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बना देगा।”

*****

एमजी/एएम/आर/डीके-


(रिलीज़ आईडी: 1895145) आगंतुक पटल : 389
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam