प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया में भूकंप के कारण हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Posted On: 22 NOV 2022 1:43PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडोनेशिया में भूकंप के कारण हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख और पीड़ा व्‍यक्‍त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि भारत दुःख की इस घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“इंडोनेशिया में भूकंप के कारण हुई लोगों की मौत और संपत्ति के नुकसान से दुखी हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत दुःख की इस घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।”

*****

एमजी / एएम / आर/डीके-



(Release ID: 1877965) Visitor Counter : 322