विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विधि मंत्रियों और विधि सचिवों का अखिल भारतीय सम्मेलन कल से गुजरात में शुरू होगा


केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू मुख्य भाषण देंगे

यह आयोजन विचारों के आदान-प्रदान का एक मंच प्रदान करेगा और विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र-  शासित प्रदेशों को अपनी सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा

प्रविष्टि तिथि: 13 OCT 2022 2:53PM by PIB Delhi

विधि एवं न्‍याय मंत्रालय द्वारा 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 2022 के दौरान गुजरात के एकता नगर में विधि मंत्रियों और विधि सचिवों का एक अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों के विधि मंत्री एवं विधि सचिव भाग लेंगे। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू इस सम्मेलन में मुख्य भाषण देंगे।

विधि एवं न्‍याय मंत्रालय की यह पहल भारत की न्याय प्रणाली से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा का एक मंच प्रदान करेगी ताकि नीति निर्माता देश के भविष्य के लिए एक रोडमैप विकसित कर सकें। यह आयोजन विचारों के आदान-प्रदान का एक मंच प्रदान करेगा और विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र - शासित प्रदेशों को अपनी सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा जो देश की समग्र न्याय प्रणाली को अपने नागरिकों, विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों के हित में उन्नत करने का काम कर सकता है और इस प्रकार कमजोर वर्ग के लोगों को एक “समावेशी और जीवंत नया भारत” बनाने हेतु सशक्त बना सकता है।

***

एमजी/एएम/आर


(रिलीज़ आईडी: 1867460) आगंतुक पटल : 395
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Manipuri , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam