प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर आशा पारेख जी को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 30 SEP 2022 10:46PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर आशा पारेख जी को बधाई दी है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के एक ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“आशा पारेख जी एक उत्कृष्ट फिल्म कलाकार हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने दिखाया है कि बहुमुखी प्रतिभा क्या है। मैं उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई देता हूं।"

 

****

 

एमजी/एएम/जेके


(रिलीज़ आईडी: 1864050) आगंतुक पटल : 283
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam