गृह मंत्रालय

‘पद्म पुरस्कार – 2023’ के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2022 तक आमंत्रित हैं    

Posted On: 14 SEP 2022 5:56PM by PIB Delhi

गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसाएं 1 मई, 2022 को शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर ही ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।

इस संबंध में विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in)  पर और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर पुरस्कार और पदकशीर्षक के तहत भी उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित कानून और नियम वेबसाइट पर उपलब्ध हैं जिसके लिए लिंक https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx है।  

 

***

एमजी/एएम/आरआरएस/सीएस                                               



(Release ID: 1859356) Visitor Counter : 232