गृह मंत्रालय
ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के यूनाइटेड किंगडम की महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर 11 सितंबर को उनके सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक
प्रविष्टि तिथि:
09 SEP 2022 1:46PM by PIB Delhi
ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के यूनाइटेड किंगडम की महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। दिवंगत प्रतिष्ठित हस्ती के सम्मान में, भारत सरकार ने 11 सितंबर को देश भर में एक दिन का राजकीय शोक मनाने का निर्णय किया है।
राजकीय शोक वाले दिन, देश भर में उन सभी भवनों पर, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन की गतिविधि आयोजित नहीं होगी।
*****
एमजी/एएम/आर/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1858020)
आगंतुक पटल : 633