मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत सरकार की ओर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन


श्री संजीव कुमार बालयान ने आगरा, उत्‍तर प्रदेश में झलकारी बाई की प्रतिमा पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया

आज़ादी का अमृत महोत्‍सव के अंतर्गत देश भर में 400 प्रतिष्ठित स्‍थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 16 AUG 2022 11:41AM by PIB Delhi

भारत सरकार ने 11 अगस्त से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया। आज़ादी का अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत, माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार देश भर के 400 प्रतिष्ठित स्थलों पर इसका आयोजन किया।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 15 अगस्त, 2022 को आगरा, उत्तर प्रदेश में झलकारी बाई की प्रतिमा पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया।

माननीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, भारत सरकार डॉ. संजीव कुमार बालयान ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। माननीय, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री ने आगरा, उत्तर प्रदेश में झलकारी बाई की प्रतिमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीदों/स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। श्री बालयान ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001VMFV.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0028RRJ.jpg

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आयोजन की अपार सफलता के लिए उत्साहपूर्वक सभी प्रकार की प्रशासनिक और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्‍ध कराई।

*****

एमजी/एएम/आरके/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1852225) आगंतुक पटल : 395
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Punjabi , Tamil , Telugu