स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 207.47 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं


12-14 आयु वर्ग में 3.96 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 1,23,535 हैं

पिछले 24 घंटों में 16,561 नए मामले सामने आए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.53 प्रतिशत

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.88 प्रतिशत है

Posted On: 12 AUG 2022 9:54AM by PIB Delhi

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 207.47 करोड़ (2,07,47,19,034) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,75,59,030 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.96 करोड़ (3,96,83,369) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

 

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

10412924

दूसरी खुराक

10097661

प्रीकॉशन खुराक

6514375

 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

18432582

दूसरी खुराक

17683199

 

प्रीकॉशन खुराक

12662678

12-14 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

39683369

दूसरी खुराक

28999048

15-18 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

61428819

दूसरी खुराक

51673887

 

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

559969735

दूसरी खुराक

510669990

प्रीकॉशन खुराक

37840183

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

203782027

दूसरी खुराक

195737312

प्रीकॉशन खुराक

23459356

 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक

127504891

दूसरी खुराक

122336345

प्रीकॉशन खुराक

35830653

  प्रीकॉशन खुराक

 

11,63,07,245

कुल

 

2,07,47,19,034

 

भारत में सक्रिय मामले आज 1,23,535 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.28 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001AW4S.jpg

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.53 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 18,053 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,35,73,094 हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002A8O4.jpg

बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,561 नए मामले सामने आएं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00385SH.jpg

 

पिछले 24 घंटों में कुल 3,04,189 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 87.95 करोड़ से अधिक (87,95,37,440) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.88 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 5.44 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00449QC.jpg

*****

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1851136) Visitor Counter : 271