प्रविष्टि तिथि:
08 AUG 2022 9:22AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में भगदड़ के कारण हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
"राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में भगदड़ के कारण हुई लोगों की मौत से दुःखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं ईश्वर से घायल हुए लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
****
एमजी/एएम/आर