प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने निकहत जरीन को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 50 किलोग्राम महिला मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 07 AUG 2022 8:11PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निकहत जरीन को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिलाओं की 50 किलोग्राम मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

‘निकहत जरीन भारत की शान हैं। वह एक विश्वस्तरीय एथलीट हैं जिन्हें उनके उत्‍कृष्‍ट कौशल के लिए काफी सराहा जाता है। मैं राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई देता हूं। विभिन्न टूर्नामेंटों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने निरंतर श्रेष्‍ठता को बरकरार रखा है। उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। #Cheer4India ’  

 

 

***

एमजी/एएम/आरआरएस/डीए     


(रिलीज़ आईडी: 1849521) आगंतुक पटल : 360
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam