सूचना और प्रसारण मंत्रालय
अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का काम जल्द शुरू होगा
केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के अनुरोध पर रेलवे ने दिया निर्माण का आदेश
प्रविष्टि तिथि:
28 JUN 2022 11:37AM by PIB Delhi
रेल मंत्री ने अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण का आदेश दिया है। फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन को जामा मस्जिद से जोड़ेगा और रेलवे स्टेशन से मस्जिद तक पहुंच को आसान बनाएगा। निर्माण के लिए निविदा खोल दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर द्वारा 1 जून, 2022 को रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से ओवर ब्रिज निर्माण के लिए अनुरोध किए जाने के बाद यह आदेश जारी किया गया है।
*****
एमजी/एएम/जेके
(रिलीज़ आईडी: 1837578)
आगंतुक पटल : 351